फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased security of isolate ward

आइसोलेट वार्ड की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 17 Apr 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Increased security of isolate ward
सोनभद्र। जौनपुर में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने और उसके साथ सोनभद्र के 11 लोगों के क्वारंटीन रहने से अधिकारी सकते में हैं। इन सभी 11 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बृहस्पतिवार को शाम तक 10 लोग यहां लाए गए थे और रात में एक और व्यक्ति को पकड़कर यहां लाया गया। इस बीच बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

इन सभी 11 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उधर, ये 11 लोग जिन तीन गांवों झारोकला, गिधिया और सलैयाडीह के रहने वाले हैं, वहां के लोग दहशत में है। लोग दुआ कर कर रहे हैं कि किसी को कोरोना पॉजिटिव न निकले। वहीं डीएम और एसपी ने शुक्रवार को यूपी-एमपी बार्डर का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय और सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने आईसोलेशन वार्ड में जाकर आइसोलेट किए गए लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मातहतों को आइसोलेशन वार्ड में लाए गए लोगों को बाहर न निकलने देने की हिदायत दी। वहीं एसपी के निर्देश पर आइसोलेशन वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ दरोगा की 24 घंटे के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मध्य प्रदेश बार्डर पर स्थित बर्दिया गांव में सील किए गए स्थल का जायजा लिया। डीएम ने मातहतों को निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कराने के संबंध में लोगों को जागरूक करें। एसपी ने कहा कि गैर प्रांतों और जिलों से आने वालों के बारे मेें पता लगाते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी आदि ने राबर्ट्सगंज समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों को घरों में रहने की अपील की। इस दौरान वाहनों की भी जांच की गई। कोतवाल ने घर से निकलने का संतोषजनक न जवाब देने वाले चार युवकों की बाइक कोतवाली भेजवाकर वाहन स्वामियों को पैदल घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed