{"_id":"686977ec215298639a0102ba","slug":"increase-enrollment-in-secondary-schools-by-running-special-campaigns-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130832-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विशेष अभियान चलाकर बढ़ाएं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विशेष अभियान चलाकर बढ़ाएं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक शैक्षणिक कार्ययोजना को लेकर शनिवार को उरमौरा स्थित डायट सभागार में बैठक हुई। इसमें वर्ष भर चलने वाले शैक्षिक, खेलकूद और सह शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता विंध्याचल मंडल के जेडी उदयभान ने विशेष नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को योजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया।
छात्र पंजिका और यू-डायस फीडिंग, कक्षा 9 और 11 का ऑनलाइन पंजीकरण, कक्षा 10 और 12 के बोर्ड फार्म की तैयारी, शैक्षिक पंचांग के अनुसार शिक्षण व्यवस्था, मासिक परीक्षाएं व कॉपियों का मूल्यांकन के बारे में निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन
मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश अपलोड, समय पर वेतन व मानदेय भुगतान, छात्रवृत्ति योजनाओं में सहयोग, इन्स्पायर अवॉर्ड व विज्ञान प्रदर्शनी में भागीदारी बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता, स्काउट-गाइड की गतिविधियां बढ़ाने को कहा।
बैठक में विद्यालयों में पत्रावलियों के समुचित रखरखाव, ऑनलाइन ट्रांजिशन रेट और नीति आयोग के इंडीकेटर्स की मॉनिटरिंग भी गहन चर्चा की गई। डीआईओएस जयराम सिंह ने सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रधानाचार्य व प्रबंधकों से कहा।
बैठक में जीजीआईसी रॉबर्ट्सगंज की प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमार सिंह, उमाकांत मिश्र, रितिका श्रीवास्तव, डॉ. सूर्य प्रकाश, अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।