{"_id":"67d1d3ab1a42e1d5bd08e233","slug":"incentive-amount-will-be-given-for-running-roadways-bus-on-holi-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125518-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: होली पर रोडवेज बस चलाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: होली पर रोडवेज बस चलाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
रंगों के त्योहार होली पर रोडवेज बसों का संचालन निर्बाध रूप से हो सके, इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से होली विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। दस दिन तक नियमित तरीके से काम करने वाले चालकों के साथ ही डिपो कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
इसका भुगतान कर्मचारियों को इसी माह कर दिया जाएगा। आठ मार्च तक 18 मार्च तक 11 दिन तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालित किए जाने पर नियमित एवं संविदा चालकों को प्रतिदिन 400 रुपये प्रोत्साहन राशि के दर से कुल 4400 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यदि चालक 10 दिन में 3000 किलोमीटर रोडवेज बस का संचालन करते हैं तो उन्हें प्रतिदिन 350 रुपये प्रोत्साहन राशि के दर से 3500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साशन राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला के कार्मिकों एवं निगम से सीधे आवद्ध आउटसोर्स कार्मिक को 11 दिन काम करने पर 1800 और 10 दिन काम करने पर 1500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस संबंध में सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर परिवहन निगम की तरफ से आठ से 18 मार्च तक होली विशेष प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत तय प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर्मचारियों को मार्च माह मे ही कर दिया जाएगा।