फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In view of the crowd on Holi, the frequency of roadways buses will be increased

Sonebhadra News: होली पर भीड़ को देखते हुए बढ़ाए जाएंगे रोडवेज बसों के फेरे

Wed, 01 Mar 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
In view of the crowd on Holi, the frequency of roadways buses will be increased
रंगों का त्योहार होली जिले में आठ मार्च को मनाया जाएगा। त्योहार में सिर्फ एक सप्ताह शेष रह गया है। ऐसे में बाहर गए लोग अपने घरों को लौट रहे हैं और बाहर के लोग जो सोनभद्र में कार्यरत हैं वे अपने घरों को जाने की तैयारी में हैं। ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन ने होली पर लोगों को घर तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीपी वर्मा के मुताबिक सोनभद्र डिपो में अभी 56 रोडवेज बसें शामिल हैं। इसके अलावा वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर विंध्यनगर डिपो, काशी, मिर्जापुर, जीरोरोड, चारबाग, चंदौली सहित अन्य डिपो की करीब डेढ़ सौ बसों का संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि होली पर रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। यात्रियों को यात्रा में असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होली के दौरान यदि किसी रूट पर यात्रियों की भीड़ बड़ी तो उस रूट पर रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ाएं जाएंगें। अभी सामान्य दिनों की तरह ही रोडवेज बसों में लोग यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed