फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the discussion over tea, the MP counted the achievements of the government

Sonebhadra News: चाय पर चर्चा में सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the discussion over tea, the MP counted the achievements of the government
सोनभद्र। स्वर्ण जयंती चौक पर बृहस्पतिवार को सांसद पकौड़ी लाल कोल ने चाय पर चर्चा की। केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों 14 बिंदुओं पर कायाकल्प का कार्य कराया गया था। स्कूलों में बच्चे टाट पर बैठते थे। आज ठाट से कुर्सी पर बैठकर अध्ययन करते हैं। पर्यटन क्षेत्र में छह स्थलों का सुंदरीकरण व कायाकल्प कराया गया है। आवास योजना में हर गांव तक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पात्रों को दिया गया है। कनहर सिंचाई परियोजना, अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, 48वीं वाहिनी पीएसी में भवन निर्माण, कोलिया घाट में सोन नदी पर पुल निर्माण आदि के कार्य कराए गए हैं। चोपन-चुनार सिंगल लाइन का दोहरीकरण, विद्युतीकरण, जिले के तीन स्टेशनों का अमृत योजना में सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लक्ष्य के साथ सरकार कार्य कर रही है। इस दौरान अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, जगप्रकाश कोल, राजेश मिश्रा, अभय पटेल, कुलदीप पटेल, वेद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed