फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   in peak hour purchased electrycity on higt rate

पीक आवर में ऊंची कीमत पर खरीदी बिजली

Wed, 03 May 2017 11:24 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 03 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
आग उगलती सूरज की किरणों के साथ ही बिजली खपत में भी बढ़ोत्तरी का क्रम बना हुआ। बुधवार को जहां पीक आवर में बिजली खपत 17 हजार मेगावाट पहुंच गई। वहीं न्यूनतम मांग भी 11 हजार मेगावाट से बढ़कर 13611 मेगावाट पहुंच गए। दिन के अधिकतर समय यह मांग 14 से 15 हजार मेगावाट बनी रही। इसके चलते बेहतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए करीब सवा आठ रुपये प्रति यूनिट तक बिजली खरीदनी पड़ी।             
विज्ञापन


पखवारे भर पूर्व आपूर्ति के घंटों में हुई बढ़ोत्तरी के समय से ही पीक आवर में अचानक से मांग में उछाल का क्रम बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम पारे में भी उछाल आने से ऊर्जा जगत में बेचैनी की स्थिति बन गई। राज्य सेक्टर में अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं, ओबरा परियोजना की दो सौ मेगावाट वाली बारहवीं और पारीक्षा परियोजना की 105 मेगावाट वाली तीसरी इकाई ट्रिप रहने से बिजली उपलब्धता प्रभावित हुआ। इसके चलते राज्य सेक्टर, निजी परियोजनाओं से हुए करार से अधिक बिजली की जरूरत पड़ने से खुले बाजार से महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन


स्थित यह थी कि सुबह दस बजे के करीब जिस बिजली की कीमत प्रति यूनिट दो से तीन रुपये के बीच थी। बारह बजते-बजते पांच रुपये के करीब पहुंच गई। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक दो बजते-बजते यह हालत हो गई कि प्रति यूनिट करीब सवा आठ रुपये अदा करने पड़े। करीब आधे से एक घंटे यहीं स्थिति बनी रही। इसके बाद मांग कुछ कम हुई, तब बिजली कीमत में गिरावट आई। उधर, राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष जीके मिश्रा का कहना था कि पीक आवर में कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है। इससे बचने के लिए राज्य सेक्टर में विद्युत उत्पादन बढ़ाना होगा। मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने भी सहमति जताई है।             
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed