फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Immense potential for tourism development in Jorkahu: Ashutosh

जोरकहू में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं: आशुतोष

Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Immense potential for tourism development in Jorkahu: Ashutosh
दुद्धी के डीसीएफ कालोनी में गोंडवाना भवन में सदस्यता अभियान को संबोधित करते एमएलसी आशुतोष सिन्ह - फोटो : SONBHADRA
क्षेत्रीय भ्रमण पर आये एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि दुद्धी के जोरकहू में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह स्थान जिले का सबसे अलग रमणीय स्थल है। इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों का पूर्ण विकास किया जा सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की जाएगी। ये बातें उन्होंने रविवार को दुद्धी में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने दुद्धी को जिला बनाने के मुद्दे पर कहा कि आदिवासी हित में दुद्धी को जिला बनाया जाना नितांत आवश्यक है। दुद्धी तहसील क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है जिसका जिला मुख्यालय से अंतिम छोर 200 किलोमीटर पड़ता है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के नाते दुद्धी को जिला बनाने की भी मांग सरकार से करूंगा। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। कहा कि वैकल्पिक तौर पर सोमवार से बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में कहा कि हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से क्षेत्र में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव व संजय यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम संरक्षण में सपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान को घर घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान बुद्धिनारायन, अवधनारायण यादव, राजू शर्मा, अनवर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी में वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। वकीलों ने वादकारी कक्ष, राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा लगाए जाने और लाइब्रेरी आदि की मांग की। इस मौके पर बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, प्रेमचंद यादव, राकेश श्रीवास्तव, पूर्व सचिव विष्णु कांत तिवारी, रामपाल जौहरी, आशीष कुमार गुप्ता, जवाहरलाल पूर्व अध्यक्ष सिविल बार, कैलाश कुमार गुप्ता आदि रहे। संचालन अरविंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed