फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Illegal sand-laden tractor-trolley caught

अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा

Mon, 27 Jun 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal sand-laden tractor-trolley caught
पुलिस चौकी डाला क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पीछे सोन नदी से रविवार की रात अवैध बालू का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने पकड़ कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। वन विभाग ने बालू लदे वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन कर बालू बेचने की शिकायत मिल रही थी। रविवार की रात फोर्स के साथ अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली को सोननदी तट से पकड़ लिया गया। टीम को देखते ही ओबरा का रहने वाला खनन कर्ता व चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली को एक माह पूर्व खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन का परिवहन करने के आरोप में सीज किया गया था। अवैध बालू लदे वाहन को पकड़ने में वन दरोगा त्रिलोकी दूबे, कांस्टेबल रविकांत यादव, अशोक कुमार, वन रक्षक बनवारी लाल त्रिपाठी, इरफान खान, लालू सिंह का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन कराने वाले और चालक की खोजबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed