फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Illegal recovery in the name of installing electricity meter, investigation started

बिजली का मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली, जांच शुरू

Fri, 02 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of installing electricity meter, investigation started
राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में मीटर लगने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। मामला प्रकाश में आने पर डीएम ने सदर एसडीएम को अवैध वसूली की जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

24 जून 2021 को अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच के जिला महासचिव अनवर अंसारी ने डीएम को पत्रक देकर अवगत कराया है कि राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड से जुड़े कुछ उपभोक्ताओं से मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। हर उपभोक्ता से 11 सौ रुपये लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के मांगने पर अवैध ढंग से लिए जा रहे रुपये की रसीद नहीं दी जा रही है। डीएम अभिषेक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम को प्रकरण की निष्पक्ष ढंग से जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सदर एसडीएम को उपभोक्ताओं से मीटर लगाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के शिकायत की जांच कर रिपोर्ट मुुहैया कराने को कहा गया है। कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed