फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Illegal liquor businessmen will be attached

अवैध शराब के करोबारियों की सांपति की जाएगी कुर्क

Sat, 21 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor businessmen will be attached
सोनभद्र। प्रयागराज के अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की हुई मौत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे सभी जिलों के डीएम एवं एसपी को अवैध शराब के कारोबारियों की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया है। इस पर अमल करते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने थानाध्यक्षों को अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी संपत्ति का विवरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने अवैध और जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जिले में भी गई स्थानों पर अवैध शराब बनाकर बेची जा रही है। यह हाल तब है जबकि पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में कई बार राबर्ट्सगंज के कंजड़ बस्ती, पूरब मोहल समेत अन्य जगहों पर पुलिस छापे की कार्रवाई कर अवैध शराब, शराब बनाने के लहन के साथ कई महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी तरह से घोरावल, शाहगंज, करमा, चोपन, ओबरा, अनपरा, बभनी, कोन, दुद्वी, विण्ढमगंज, मांची, रायपुर, जुगैल समेत अन्य थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर अवैध शराब बनाकर बेचा जा रहा है। हालांकि अब चोरी-छिपे शराब बनाकर बेचने वालों की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमानुसार अवैध शराब बेचने वालों की संपत्ति कुर्क कराने की कार्रवाई कराई जाएगी। ज्ञात हो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को जिले में आगमन हो रहा है। उनके जाने के बाद पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed