फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ignoring traffic rules took the lives of three including

Sonebhadra News: यातायात नियमों की अनदेखी ने दो युवकों समेत तीन की ली जान

Tue, 19 Dec 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ignoring traffic rules took the lives of three including
सोनभद्र। सड़क हादसों में आए दिन हो रही मौतों के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। यातायात नियमों की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को ऐसी ही लापरवाही ने तीन जिंदगियां खत्म कर दीं। सदर कोतवाली क्षेत्र में महज पांच किमी के दायरे में दो हादसों के पीछे यातायात नियम का उल्लंघन मुख्य कारण रहा। हिंदुआरी में फ्लाईओवर पर हुए हादसे में सिर पर हेलमेट न होना कारोबारी की मौत का कारण बना तो मंगुराही में एक बाइक पर चार सवारी करने में दो युवकों की जान चली गई। दो अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाने, चालान काटने, वाहनों को सीज करने के बाद भी ऐसी बेपरवाही चिंता बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराही के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक मधुपुर से राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे थे। मंगुराही के पास उनकी बाइक धान कूटने वाली मशीन लगे ट्रैक्टर में भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव निवासी सरोज (26) पुत्र सीताराम और पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रंजीत (28) पुत्र चंद्रशेखर की मौत हो गई। हादसे में सरोज का भाई अनुज और सुकृत चौकी क्षेत्र निवासी अजय कुमार को गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। अजय की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोढ़ी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, बाइक पर टंगा था हेलमेट

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। बाइक सवार के पास हेलमेट तो था, लेकिन सिर पर पहनने की बजाय उसे बाइक में टांग रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से फरार कार की तलाश की जा रही है।
चुर्क के रेलवे स्टेशन रोड निवासी रविशंकर (45) झालर, रोड लाइट और डेकेरोशन का कार्य करता था। पूर्व में किए गए कार्य का बकाया लेने वह मंगलवार को मधुपुर गया था। वहां से दोपहर में अपनी बाइक से घर लौट रहा था। अपराह्न दो बजे के करीब हिंदुआरी से पहले रेलवे ओवरब्रिज के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पीछे से आ रही बेकाबू कार ने उसे चपेट में ले लिया। उसे सिर में गंभीर चोटें होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हिंदुआरी चौकी पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। मोबाइल फोन के जरिए मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




लगाया होता हेलमेट तो बच जाती जान

शिवशंकर ने हेलमेट साथ तो लिया था, मगर उसे बाइक में टांग रखा था। कार से पीछे से टक्कर लगने पर हेलमेट बंफर में फंस गया। युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। अधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि अगर हेलमेट लगाया होता तो रविशंकर की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed