फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   IG reprimanded for slow investigation

सुस्त जांच पर आईजी ने लगाई फटकार

Wed, 16 Jun 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
IG reprimanded for slow investigation
अपराध समीक्षा बैठक के दौरान रीवां रेंज के आईजी ने सुस्त जांच पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि विवेचना सहित लंबित प्रकरणों का समय से निराकरण नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। रीवां रेंज के आईजी उमेश जोगा बुधवार को सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में अपराधों व विवेचनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित बैठक में थाना स्तर पर विवेचना में लंबित अपराध, महिला संबंधी अपराध, एससी/एसटी संबंधित अपराध, चालान, फरार बदमाश, स्थायी वारंटी, गिरफ्तारी वारंट के साथ- साथ सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। जो थाना प्रभारी प्रकरणों के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं उन्हें चेतावनी दी गई। रूचि नहीं ली गई उन्हें कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक रीवां अनिल सिंह कुशवाहा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक, अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed