{"_id":"65a426b6461c9a58f7091517","slug":"if-you-want-to-save-the-life-of-the-patient-then-dont-leave-him-in-the-government-hospital-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-8327-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मरीज की जान बचानी है तो सरकारी अस्पताल में मत छोड़ो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मरीज की जान बचानी है तो सरकारी अस्पताल में मत छोड़ो...
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों को निजी अस्पताल में ले जाने के लिए बरगलाने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एमसीएच विंग के अधीक्षक डॉ. डीके सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसके बावजूद अस्पताल से मरीजों को ले जाने का क्रम बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जिला अस्पताल परिसर में पीला कपड़ा पहने एक युवक मरीज के परिजनों को निजी अस्पताल में ले जाने के लिए उकसा रहा है। वीडियो में वह साफ कहता दिख रहा है कि निजी अस्पताल में बेहतर और सस्ता इलाज मिलेगा। अगर मरीज को बचाना है तो वो उसे निजी अस्पताल में लेकर चलें। वीडियो वायरल होने के बीच पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात सवा 12 बजे के करीब एक निजी अस्पताल का कर्मचारी अभिषेक मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचा। वह बरगलाकर एक मरीज को बाहर तक ले आया। इस बीच चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी की नजर उस पर पड़ गई। उसने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद शनिवार को चालान कर दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
-- -- -