फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If you have memories related to Atal ji then BJP will honor you: Minister of State

आपके पास हैं अटल जी से जुड़ी स्मृतियां तो भाजपा करेगी सम्मानित : राज्यमंत्री

Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
If you have memories related to Atal ji then BJP will honor you: Minister of State
भाजपा जिले में अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान चलाएगी। इसके तहत ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके पास भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के साथ साझा किए गए किसी भी क्षण की स्मृति हो।
विज्ञापन

यह स्मृति पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया आटोग्राफ या अन्य कोई कागज, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से संबद्ध है। या फिर स्मृति का ऑडियो व वीडियो क्लिप उपलब्ध है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित करेंगे। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अटल जी पर लिखे गए लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। इनमें से चुनी हुई जानकारी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अटल जी से जुड़ी स्मृति कागजी, ऑडियो और वीडियो को भाजपा कार्यालय के नंबर पर भेजे जाने का आह्वान किया। इसके साथ ही पार्टी की अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, चेयरमैन रूबी प्रसाद, ओमप्रकाश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed