फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If you don't accept my love I will give up my life

Sonebhadra News: मेरा प्यार स्वीकार नहीं किया तो दे दूंगा जान

Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
If you don't accept my love I will give up my life
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली इलाके में एकतरफा प्यार में कथित आशिक ने एक पूर्व शिक्षिका का जीना मुश्किल कर दिया। वह प्यार स्वीकार न करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

राॅबर्टसगंज क्षेत्र निवासी एक युवती यहीं के एक विद्यालय में पढ़ाती थी। आते-जाते समय उसकी एक युवक से जान पहचान हो गई थी। बाद में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवती ने राॅबर्टसगंज पुलिस को भेजे गए ऑनलाइन शिकायत पत्र में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया कि युवक उन्हें 8 महीने से लगातार परेशान कर रहा है। रास्ते में रोकता है, रात भर घर के बाहर खड़े रहता है। बात न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देता रहता है। वह अपना हाथ भी काट लेता है। आजिज होकर उसने पढ़ाना भी छोड़ दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी तौफिक सिद्दीकी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के सभी पहलुओं को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed