{"_id":"574f1cb94f1c1b7b74108c9d","slug":"if-you-do-not-get-angry-villagers-burst-housing-installment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास की किस्त न मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास की किस्त न मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट लोहिया आवास की दूसरी किस्त की मांग को लेकर प्रदर्शन करते खैराही के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया आवास के लिए दूसरी किस्त का भुगतान करने की मांग को लेकर लोहिया खैराही गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधितों के ऊपर सुविधा शुल्क न मिलने पर दूसरी किस्त न देने का आरोप मढ़ा। ग्रामीमों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब आवास बनवाने के लिए धन नहीं मिला तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा।
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे चिलचिलाती धूप में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि लोहिया आवास बनाने के लिए प्रथम किश्त मिला तो उसमें से प्रधान ने प्रत्येक लाभार्थी से दस-दस हजार रुपये ले लिया। जो रुपये बचा था उससे जितना काम हुआ उतना कराया गया। प्रधान से दूसरी किस्त खाते में भिजवाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन वह टालमटोल कर रहे है।
प्रधान के चमचों द्वारा 15 हजार रुपये एडवांस मांगा जा रहा है। कहा कि कच्चा मकान गिरा कर आवास बनवाया जा रहा है। वर्तमान में वे लोग खुले आसमान के नीचे या दूसरे के मकान में रह कर गुजर बसर कर रहे है। जिला प्रशासन के अधिकारियों से सिकायत करने के बावजूद हमारी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर बरसात शुरू होने से पहले आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो उन लोगों के रहने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा। उन्होंने डीएम का अपनी समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए दूसरी किश्त जारी कराने की मांग की। शिकायती पत्र देने मेें कूरैशा खातून, चंदा बेगम, शाजहां बेगम, जमीला बेगम, अपसरी बेगम आदि शामिल रही।