फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If someone asked for land on lease, someone asked for a toilet, the officers said: go to the block

पट्टे पर जमीन मांगी तो किसी ने शौचालय, अफसरों ने कहा: ब्लाक पर जाओ

Mon, 05 Sep 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
If someone asked for land on lease, someone asked for a toilet, the officers said: go to the block
चोपन नगर पंचायत कार्यालय में समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। साहब, हमरे पास जमीन नाही हव। जहां घर बनाके रहत हई, उहो खाली करावल जात हव, हम कहां जाइब। हमार घर मत उजाड़े देहीं साहब, पहिले जमीन क पट्टा दिला देहीं... चतरा ब्लाक के कसारी गांव में सोमवार को आयोजित ग्राम समाधान दिवस में जीरा देवी ने अफसरों से गुहार लगाई। हालांकि उसे उच्चाधिकारियों के पास जाने की बात कह लौटा दिया गया। लालबर्ती यादव ने सरकारी जमीन पर घर बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हुए घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। बेचन प्रसाद ने शौचालय न मिलने का प्रार्थना पत्र दिया तो उसे ब्लाक पर जाने को कहा गया। श्याम सुंदर की शिकायत भी हल नहीं हो सकी। ग्राम स्तरीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रोस्टर के तहत 80 ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम समाधान दिवस में कुल 598 शिकायतें आईं। इसमें 373 का निस्तारण किया गया। चतरा ब्लाक में कसारी समेत छह गांवों में शिविर का आयोजन हुआ। कसारी में ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने अध्यक्षता की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में डीओ पीआरडी मौजूद रहे। ज्यादातर मामले जमीन पर पट्टा, शौचालय, वृद्धा, विधवा पेंशन से जुड़े रहे। समाधान न होने पर ग्रामीणों में निराशा रही। बीजपुर: नेमना ग्राम पंचायत भवन पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा आवास, शौचालय, रिबोर, मजदूरी भुगतान आदि विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 16 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम समाधान दिवस में ग्राम विकास अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान हीरामनी देवी, लेखपाल संतोष कुमार, आदि रहे। विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के धरतीडोलवा ग्राम पंचायत में समाधान दिवस में चयनित नोडल अधिकारी के अनुपस्थिति के कारण फरियादियों का समाधान नहीं हो सका। यहां जमीन, पेंशन, रोड, नाली, मनरेगा, राशन कार्ड से संबंधित समस्या, किसान सम्मान निधि की समस्याएं आई। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि ग्राम समाधान दिवस में बीईओ दुद्धी को नोडल अधिकारी बनाया गया था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। एएनएम कुंती देवी ने बताया कि कई ग्राम पंचायतों की देखरेख अकेले करती हूं, जबकि धरतीडोलवा ग्राम पंचायत में एएनएम की नियुक्ति होने के बाद भी वे लगातार अनुपस्थित रह रही हैं। इस कारण ग्राम पंचायत में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र भी लगातार बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed