{"_id":"66dc87aa434d8709bd035990","slug":"if-mrs-are-seen-roaming-around-in-government-hospitals-take-action-ravindra-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117676-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में एमआर घूमते दिखे तो करें कार्रवाई: रवींद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में एमआर घूमते दिखे तो करें कार्रवाई: रवींद्र
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने किसी भी सरकारी अस्पताल में दवा कंपनियों के एमआर घूमते मिलें तो सख्त कार्रवाई करें। सरकारी अस्पताल से कोई भी मरीज बिना दवा के नहीं लौटना चाहिए। अगर ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत छूटे पात्रों को चिह्नित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाया जाय। आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में मरीजों को इलाज के साथ ही दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। कुछ अस्पतालों में यह शिकायत मिल रही है कि मरीजों को इलाज के बाद दवा उपलब्ध नहीं कराई जाती।
ऐसे अस्पतालों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्रवाई करें। सीएचसी-पीएचसी में आयुष्मान औषधि जन केंद्र खोले जाएं। सरकारी अस्पतालों में एमआर टहलते हुए न दिखें। खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाय। कोई भी किसान इसके लिए परेशान नहीं होना चाहिए। किसान सम्मान निधि योजना के तहत त्रुटियों को सुधार करते हुए वंचित किसानों को लाभान्वित किया जाय।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रीअन्न की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाय। शक्तिनगर-वाराणसी मार्गों पर समूह की महिलाओं के माध्यम से ढाबा-रेस्टूरेंट खोलवाया जाय। वहां श्रीअन्न से बने उत्पाद की बिक्री की जाय। उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार 17 प्रकार के रोजगार करने के लिए युवक-युवतियों को लोन की सुविधा उपलब्ध कराती है। खनन क्षेत्रों में किसी प्राइवेट व्यक्ति की भूमि पर अवैध तरीके से खनन न होने पाए। बैठक में राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड, विधायक घोरावल डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सीडीओ सौरभ गंगवार, एसपी डाॅ. यशवीर सिंह, एडीएम सुभाष चंद्र यादव, रोहित यादव, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।