फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If left unfinished building performance pavage

खड़ंजा निर्माण अधूरा छोड़े जाने पर प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 01 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
If left unfinished building performance pavage
Rabrtsganj eleven wards in the municipality building, demanding road people perform.
 राबर्ट्सगंज नगर पालिका अंतर्गत विकास नगर के रहवासियों ने शुक्रवार को खड़ंजा निर्माण अधूरा छोड़े जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। ठेकेदार पर धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए डीएम से खड़ंजा और नाली निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की। इनका कहना है कि अगर जांच के बाद कार्रवाई नहीं की गई तो आगे आैर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



रामचंद्र सिंह और लल्लू यादव ने कहा कि कंजड़ बस्ती के बगल में सिविल लाइन रोड से बसुआ पोखरा रोड तक खड़ंजा और नाली का निर्माण कराया जाना था, लेकिन ठेकेदार ने मनमाने ढंग से 40-50 मीटर तक खड़ंजा निर्माण नहीं कराया। इसकी वजह से बरसात के दिनों में आने-जाने में परेशानी उठानी होगी। प्रमोद, रमेश और रामवृक्ष ने कहा कि चुनाव में के समय विकास का वायदा किया था लेकिन अब  सब लोग वादा भूल गए।   उर्मिला, बेबी, रोहित, मनीष बाबू खान, साकिर और जाकीर ने कहा कि अधूरा खड़ंजा  निर्माण को पूर्ण कराया जाए नहीं तो इसकी जांच कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों  में हीरावती, अंशु, महेश, मनोज, कैलाश, बंकटेश्वर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed