{"_id":"56fea7304f1c1bc234f00123","slug":"if-left-unfinished-building-performance-pavage","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा निर्माण अधूरा छोड़े जाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा निर्माण अधूरा छोड़े जाने पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Rabrtsganj eleven wards in the municipality building, demanding road people perform.
राबर्ट्सगंज नगर पालिका अंतर्गत विकास नगर के रहवासियों ने शुक्रवार को खड़ंजा निर्माण अधूरा छोड़े जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। ठेकेदार पर धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए डीएम से खड़ंजा और नाली निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की। इनका कहना है कि अगर जांच के बाद कार्रवाई नहीं की गई तो आगे आैर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रामचंद्र सिंह और लल्लू यादव ने कहा कि कंजड़ बस्ती के बगल में सिविल लाइन रोड से बसुआ पोखरा रोड तक खड़ंजा और नाली का निर्माण कराया जाना था, लेकिन ठेकेदार ने मनमाने ढंग से 40-50 मीटर तक खड़ंजा निर्माण नहीं कराया। इसकी वजह से बरसात के दिनों में आने-जाने में परेशानी उठानी होगी। प्रमोद, रमेश और रामवृक्ष ने कहा कि चुनाव में के समय विकास का वायदा किया था लेकिन अब सब लोग वादा भूल गए। उर्मिला, बेबी, रोहित, मनीष बाबू खान, साकिर और जाकीर ने कहा कि अधूरा खड़ंजा निर्माण को पूर्ण कराया जाए नहीं तो इसकी जांच कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों में हीरावती, अंशु, महेश, मनोज, कैलाश, बंकटेश्वर आदि शामिल रहे।