फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hyena attacks woman, third incident in ten days

Sonebhadra News: लकड़बग्घे ने महिला पर किया हमला, दस दिन में तीसरी घटना

Wed, 16 Apr 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hyena attacks woman, third incident in ten days
जरहां वन रेंज में लकड़बग्घे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दस दिन के भीतर तीसरी बार लकड़बग्घे ने लोगों पर हमला किया है। ताजा मामला डोढ़हर ग्राम पंचायत के बेलहवा टोला का है। यहां मंगलवार रात एक महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन

लकड़बग्घा एक घर के पास सूअर के बच्चे को शिकार बना रहा था। शोर सुनकर सुनीता (32) पत्नी अजय घर से बाहर निकली तो लकड़बग्घा सूअर को छोड़ उस पर झपट पड़ा और उसके गाल पर पंजे से वार कर दिया। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार घायल महिला को म्योरपुर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वन दरोगा लवलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला वास्तव में लकड़बग्घे ने ही किया है या किसी अन्य जंगली जानवर ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लकड़बग्घा लगातार घूम रहा है और मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि आमतौर पर लकड़बग्घा मृत जानवरों का मांस खाता है और जीवित प्राणी पर हमला नहीं करता। संभव हो कि यह लकड़बग्घा पागल हो गया हो।

फिलहाल जानवर की पहचान और पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अकेले बाहर न निकलें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed