{"_id":"5eb805d88ebc3e90440d5ab4","slug":"husband-was-trapped-in-mumbai-funeral-by-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ खाई थी जीने-मरने की कसमें पर लॉकडाउन की वजह से नहीं मुमकिन हुआ अंतिम दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ खाई थी जीने-मरने की कसमें पर लॉकडाउन की वजह से नहीं मुमकिन हुआ अंतिम दर्शन
Sun, 10 May 2020 07:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 10 May 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
कब्र
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव में शनिवार की रात एक महिला की मौत हो गई, लेकिन उसका पति लॉकडाउन में मुंबई में फंसे होने के कारण आ नहीं पाया। परिजनों ने महिला का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
म्योरपुर के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव का मनउवर मुंबई में वॉचमैन का काम करता है। वह घर से छह माह पूर्व मुंबई गया था। इस बीच उसकी पत्नी रेशमा की हालत बिगड़ गई और वह अक्सर बीमार रहने लगी। मनउवर ने आने का कई बार प्रयास किया लेकिन पैसे की दिक्कत के कारण नहीं आ सका।
विज्ञापन
इधर, कोरोना के कारण लॉकडाउन में वह मुंबई में ही फंस गया। इसी बीच उसकी बीमार पत्नी ने शनिवार रात घर पर ही दम तोड़ दिया। लेकिन उसका पति मुंबई में होने के कारण अंतिम दर्शन नहीं कर सका। पुलिस ने उसकी वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही है।
विज्ञापन