फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband arrested in case of married woman's death, sister-in-law and father-in-law absconding

विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, ननद व ससुर फरार

Sat, 09 Jul 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested in case of married woman's death, sister-in-law and father-in-law absconding
ओबरा तापीय परियोजना कालोनी अंतर्गत एक नवविवाहिता की बीते 29 जून की देर रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे मुखबिर की सूचना पर बग्घा नाला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आरोपित सास रत्नावली तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि परियोजना कॉलोनी के सेक्टर तीन एफटी 48 में रह रही पिंकी (22) की बीते 29 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। मृतका के पिता रामेश्वर चौबे निवासी भुसौलिया ने ओबरा थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने विषाक्त खिलाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति शुभम तिवारी, ससुर सुधाकर तिवारी, सास रत्नावली, ननद रूपम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपी सास रत्नावली को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी पति शुभम तिवारी का संबंधित धाराओं में शनिवार को चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कस्बा चौकी प्रभारी अमित त्रिपाठी, कांस्टेबल शुभम गुप्ता, अतुल अवस्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed