फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hundreds of Rakhis are being booked every day

Sonebhadra News: रोजाना सौ राखियों की हो रही बुकिंग

Fri, 01 Aug 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of Rakhis are being booked every day
रॉबर्ट्सगंज मुख्य डाक घर में राखी रजिस्ट्री कराते लोग। - फोटो : संवाद
सोनभद्र। दूर बसे भाइयों की कलाई रक्षा बंधन पर सुनी न रह जाए, इसके लिए डाकघर में भाइयों के पास राखी भेजने के लिए कतार लगनी शुरू हो गई है। डाक विभाग ने भी इसे चुनौती मानते हुए पूरी तैयारी कर रखी है। वर्तमान में रोजाना सौ राखी डाकघर में बुक की जा रही है। डाक विभाग के अनुसार दिन नजदीक आने के साथ ही राखियों को भेजने वालों की कतार लंबी होगी।
विज्ञापन

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी रेशम की डोर हाथ पर बंधवाने के बाद बहन की आजीवन सुरक्षा का संकल्प लेते हैं। किसी कारण वश भाई शहर से दूर है और बहन वहां नहीं जा सकती है इस स्थिति में डाक के माध्यम से बहनें राखी भाइयों के पास भेजती हैं। रक्षा बंधन नजदीक आते ही बहनों ने लिफाफा में बंद कर राखी, अक्षत, रोरी आदि भाईयों के पते पर भेज रही हैं। समय से राखी भाई तक पहुंच जाए। इसके लिए अभी से ही डाकघर में राखी की बुकिंग के लिए कतार लग रही है। सोनभद्र नगर के डाकघर में पिछले दस दिनों से लोग राखी भेजने आ रहे हैं। सबसे अधिक स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक से राखियां भेजी जा रही है। इस संबंध में पोस्टमास्टर एसके दयाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सौ राखियों की स्पीड पोस्ट से बुकिंग हुई है। पिछले वर्ष भी एक माह में तीन हजार राखियों की बुकिंग हुई थी।
विज्ञापन

उपलब्ध है दस रुपये का स्पेशल लिफाफा
सोनभद्र। राखियां बारिश में भीगकर खराब न हो, इसके लिए डाकघर में दस रुपये का स्पेशल लिफाफा उपलब्ध है। वाटर प्रूफ लिफाफा राखियों को सुरक्षित रखेगा।
छुट्टी के दिन भी बंटेगी राखियां
सोनभद्र। रक्षाबंधन के दिन तक भाइयों तक बहन का प्यार के रूप में राखियां पहुंच सके, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारियां कर रखी हैं। सोनभद्र मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर ने बताया कि राखियों को समय से पहुंचाने के लिए डाकियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं, छुट्टी के दिन भी राखियां बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed