फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hundreds of green trees were plowed into 20 bighas of land

सैकड़ों हरे पेड़ काटकर 20 बीघा जमीन पर कर दी जोताई

Mon, 20 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of green trees were plowed into 20 bighas of land
दुद्धी। रेेेणुकूट वन प्रभाग में हरे पेड़ों को काटकर वन भूमि कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल में ही ग्रामीणों ने विंढमगंज वन रेंज के करहिया के बासीन टोले में सैकड़ों हरे पेड़ काटकर करीब 20 बीघा से अधिक जमीन की जोताई कर उसमें बोआई कर दी। इससे सरकार के जगहों को हरा-भरा रखने के अभियान को झटका लग रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विंढमगंज रेंज के करहिया बीट में घोड़ दाहा नाले के आस पास दो माह के भीतर सैकड़ों साखू आसन, सीधा, ख़ैर के पेड़ काट लिये गए। इतना ही नहीं पेड़ का कोई नामोनिशान न बचे इसके लिए ग्रामीणों ने ठूंठों को जमीन से खुदाई कर निकाल लिया। कई पेड़ों के ठूंठ जला दिये गए ताकि कोई प्रमाण ही न रहे कि यहां कभी पेड़ भी रहे। लोगों का कहना है कि बार बार वन विभाग के उच्चाधिकारी क्षेत्र का दौरा करने आते हैं और मुआयना कर चले जाते हैं। लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करते जिससे विंढमगंज रेंज में पेड़ की कटान, वन भूमि से अवैध कब्जा रुक नहीं रहा। उधर रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों प्रकरण संज्ञान में आया है। उप प्रभागीय अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। कोई भी हो कब्जा खाली कराया जाएगा तथा पेड़ काटने वालों को चिह्नित कर मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed