फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Human Chain Formed Under the 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' Awareness Campaign

Sonebhadra News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रचार अभियान के तहत बनाई मानव शृंखला

Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Human Chain Formed Under the 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' Awareness Campaign
ओबरा महाविद्यालय में मानव श्रृंखला में शामिल छात्र छात्राएं। स्रोत स्वयं
ओबरा। राजकीय महाविद्यालय ओबरा में नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रसार अभियान के तहत सोमवार को भव्य मानव शृंखला का बनाई गई।
विज्ञापन

यह संदेश दिया कि महिलाओं को समाज और राजनीति में समान अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि यह कदम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

यह मानव शृंखला न केवल एक प्रतीकात्मक पहल है बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम भी है। डॉ. विभा पांडेय ने कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और लैंगिक असमानता को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान के प्रो.सुभाष राम ने कहा कि इसके तहत लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की जाएगी।
डॉ. मीरा यादव ने कहा कि यह कानून सिर्फ सीटों का आरक्षण ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्य धारा में लाने का प्रयास हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed