फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hree inter-state smugglers arrested with a ganja of 38 lakhs

38 लाख के गांजा के साथ अंतर्राज्जीय तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hree inter-state smugglers arrested with a ganja of 38 lakhs
सोनभद्र। विंढमगंज थाना के घिवही रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को घेराबंदी कर एएसपी ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस गांजा लेकर जा रहे ट्रक के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए अंतर्राजीय तस्करों की निशानदेही पर ट्रक के डाला में बोरों में छिपाकर रख्रे तीन क्विंटल 80 किग्रा गांजा बरामद हुआ। गांजा की कीमत करीब 38 लाख है। पूछताछ के बाद तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस लाइंस चुर्क में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकरों को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की प्रात: जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उड़ीसा से ट्रक पर गांजा लोड कर बिहार के विभिन्न जिलों में ले जाया जा रहा है। घिवही रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर पुलिस ने झारखंड की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही ट्रक खड़ा कर चालक समेत उस पर सवार तीन लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के डाला में तिरपाल की नीचे 13 बोरे छिपा कर रखा गांजा बरामद किया गया। तौल कराने पर एक बोरे में 20 किलो व शेष 12 बोरो में 30-30 किग्रा गांजा था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए वकील यादव पुत्र लाल बाबू यादव निवासी चई छपरा ( सुरेमनपुर ) थाना बैरिया जनपद बलिया, 2. गौरीशंकर यादव पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बनकट थाना शाहपुर जनपद भोजपुर बिहार और सुजीत कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम हवासपुर थाना सरैया जनपद भोजपुर आरा बिहार के खिलाफ थाना विंण्ढमगंज में एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। तस्करों को पकड़ने में स्वाट टीम प्रभारी.प्रवीण सिंह, विण्ढमगंज. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह, एसओजी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह, दारोगा श्रीराम सिंह, हेड कांस्टेबल. जगदीश मौर्या, कांस्टेबल हरिकेश यादव, जितेन्द्र यादव, रितेश पटेल, अमर सिंह, सौरभ राय, प्रकाश सिंह, दिलीप कुमार कश्यप, अमित कुमार सिंह, विजय शंकर, हरिओम यादव, संतोष यादव, संतोष यादव, अशोक यादव का अहम योगदान रहा। एसपी ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed