फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Host Obra wins Master Blaster T20 Cup

Sonebhadra News: मेजबान ओबरा ने जीता मास्टर ब्लास्टर टी-20 कप

Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Host Obra wins Master Blaster T20 Cup
आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे सातवें मास्टर ब्लास्टर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मेजबान ओबरा की टीम ने जीत लिया। मंगलवार को फाइनल मैच में ओबरा लायंस ने मुगलसराय रेलवे की टीम को मात दी। ओबरा के रोशन चौहान बने मैन ऑफ द मैच और सिद्धांत को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट खोकर 167 रन बनाए। अभिषेक वत्स ने सर्वाधिक 27 बाल और नवनीत झा ने 28 बाल पर 44 रन बनाए। ओबरा लायंस की ओर से गेंदबाज मारकंडे चौरसिया और रोशन चौहान ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी ओबरा लाइंस की टीम ने 18.4 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 168 रनों का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। ओबरा की ओर से रोशन चौहान ने ताबड़तोड़ 44 बाल पर 69 रन और सिद्धांत रघुवंशी ने 43 बाल पर 63 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे की ओर से मात्र एक गेंदबाज अरमान आलम दो विकेट लेने में सफल रहे। विजेता टीम को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड एवं अन्य अतिथियों ने ट्राफी प्रदान की। निर्णायक रोशन सिंह व इंजीनियर प्रवीण सिंह रहे।

प्रतियोगिता अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत ओबरा अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल, अनिल यादव, अरुण प्रजापति, उमाशंकर सिंह सहित समाजसेवी मिंटू राय, संतोष राय, दिलीप पासवान, अयोध्या दुबे, मोहन कुशवाहा, प्रतियोगिता सचिव प्रदीप शर्मा, सूर्य प्रकाश, काजू खान, अक्षय पटेल, शिवम राय एवं संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed