फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Host Club Duddhi defeated NCL Bina in Interstate Cricket Tournament

अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान क्लब दुद्धी ने एनसीएल बिना को हराया

Fri, 29 Jan 2021 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Host Club Duddhi defeated NCL Bina in Interstate Cricket Tournament
दुद्धी। टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 34वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में मेजबान क्रिकेट क्लब ने एनसीएल बीना को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मेजबान टीम ने 20 ओवर के खेल में आठ विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।
विज्ञापन

टॉस बीना की टीम ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते मेजबान क्लब के पंकज ओझा ने पांच छक्के 14 चौके की मदद से अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेलते हुए 111 रन बनाए। सुमित सोनी ने दो चक्का तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए। अभिनेंद्र ने 10 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए बीना एनसीएल की टीम उपेंद्र ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। संजीव ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। रूद्र एक विकेट लेने में सफल रहे। बल्लेबाजी करने उतरी बीना एनसीएल की टीम 20 ओवर के खेल में सभी विकेट गंवाकर 83 रन पर ही सिमट गई। रूद्र ने एक छक्का दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। अशरफ ने 17, डीजे ने 13, उपेंद्र ने 12 और उदयन एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। गेंदबाजी करने उतरी मेजबान क्लब की टीम के गेंदबाज भोला यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट लेने में सफलता हासिल किया। सुमित सोनी ने 4 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिये। धर्मेंद्र एक विकेट लेने में सफल रहे। मेजबान क्लब टीम के भोला यादव पंकज ओझा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीओ दुद्धी राम आशीष यादव ने दिया। निर्णायक मैच की भूमिका गौस मोहम्मद खान और इकबाल कुरैशी ने निभाई। कमेटी के सचिव जबी खान ने बताया कि शनिवार का मैच अनपरा और हिंडाल्को के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed