{"_id":"68ee92d6ef58516b48099c6b","slug":"hospital-and-two-pathology-centres-illegal-all-three-sealed-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-135919-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अस्पताल और दो पैथाेलाॅजी केंद्र अवैध, तीनों सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अस्पताल और दो पैथाेलाॅजी केंद्र अवैध, तीनों सील
विज्ञापन
अवैध तरीके से संचालित अस्पताल को सील करते प्राइवेट चिकित्सालयों के नोडल डॉ. गुलाब शंकर यादव।
सोनभद्र/कोन। अवैध अस्पताल और पैथाेलाॅजी के खिलाफ अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान का बड़ा असर सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के जांच अभियान में एक अस्पताल और दो पैथाेलॉजी केंद्र अवैध पाए गए हैं। एक मेडिकल स्टोर पर मरीजों का उपचार होता मिला। सभी को सील कर संचालकों को नोटिस दिया गया है।
निजी अस्पतालों के नोडल डॉ. गुलाबशंकर यादव, डिप्टी सीएमओ डाॅ. कीर्ति आजाद बिंद, मनोज कुमार की टीम ने सोमवार और मंगलवार को कोन व ओबरा इलाके में अस्पतालों, पैथाेलाॅजी केंद्रों की जांच की। दवा दुकानों पर भी मरीजों के उपचार की शिकायतें मिलने पर जांच की गई। नोडल ने बताया कि कोन क्षेत्र के सलैयाडीह में न्यू जीवन रक्षा हाॅस्पिटल का बगैर पंजीयन संचालन पाया गया। अस्पताल को सील कर दिया गया है। एफआईआर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
ओबरा में संतोष पैथाेलॉजी और कामिनी पैथाेलाॅजी का संचालन अवैध मिला है। उन्हें भी सील कर विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ओबरा के चूड़ी गली में शंकर मेडिकल स्टोर पर मरीजों का उपचार होते पाया। टीम ने दवा की दुकान को भी सील कर दिया।