फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Horticulture Department will provide potatoes to farmers

Sonebhadra News: उद्यान विभाग छूट पर किसानों को उपलब्ध कराएगा आलू

Thu, 19 Oct 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Horticulture Department will provide potatoes to farmers
सोनभद्र। सोनांचल के किसानों को आलू की खेती करने के लिए उद्यान विभाग छूट पर बीज उपलब्ध कराने जा रहा है। विभाग को शासन से 100 क्विंटल आलू उपलब्ध कराया गया है। किसान एक हजार की छूट के साथ लोढ़ी स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय से आलू का बीज प्राप्त कर सकते हैं। किसानों में प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर आलू की बिक्री की जाएगी। सामान्य आलू की तुलना में इस आलू की बुआई करने पर अच्छा उत्पादन मिलेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आशीष कुमार के मुताबिक शासन की तरफ से कुफरी चिप्सोना वेरायटी का 50 क्विंटल और कुफरी बहार वेरायटी का 50 क्विंटल आलू फाउंडेशन बीज शीतगृह अलीगंज लखनऊ से मिला है। सामान्य आलू की तुलना में ये दोनों वेरायटी के आलू खेती करने से किसानों की आय बढ़ेगी। यह सामान्य आलू की तुलना में दोगुना उत्पादन होता है। बताया कि यह प्रथम श्रेणी का बीज है, जिसकी उत्पादन क्षमता 300 से 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। आलू का मूल्य 3325 रुपये प्रति क्विंटल है, मगर किसानों को यह आलू 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार से सोनांचल के किसानों को प्रथम श्रेणी का यह आलू 2325 रुपये प्रति क्विंटल के दर से उपलब्ध होगा। बताया कि उद्यान विभाग के कार्यालय से सोमवार से आलू की बिक्री प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। आलू की खेती करने वाले किसान आधार की छायाप्रति के साथ विभाग में संपर्क करके आलू प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed