फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Horrific accident on Varanasi-Shaktinagar road truck and Scorpio collide several people reported dead

सोनभद्र में भीषण हादसा: डिवाइडर तोड़ बेकाबू ट्रेलर ने कार को राैंदा, मासूम समेत छह की माैत; मची चीख-पुकार

Sun, 02 Feb 2025 09:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 09:21 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर हाथीनाला थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों की लाश को कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन
Horrific accident on Varanasi-Shaktinagar road truck and Scorpio collide several people reported dead
घटना के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in UP: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली गांव के पास रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चोपन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन भी बाधित हुआ है।

विज्ञापन




बताते हैं कि चोपन की तरफ से ट्रक ट्रेलर हाथीनाला की ओर जा रहा था। रानीताली गांव के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया। चाय पीकर सड़क की तरफ का रहा एक ट्रक चालक उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इसी दौरान हाथीनाला की तरफ से तेज गति में आ रही क्रेटा भी ट्रेलर में टकरा गई। हादसे में क्रेटा सवार एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा ट्रक चालक और ट्रेलर के चालक की भी मौके पर मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माैके पर मची चीख-पुकार

Horrific accident on Varanasi-Shaktinagar road truck and Scorpio collide several people reported dead
सोनभद्र हादसे में मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना पर पहुंची हाथीनाला और चोपन थाने की पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए वाहन में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला। चारों घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

क्रेटा सवार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सहदेव मिश्र सहित अन्य अफसर भी जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात तक मृतकों व घायलों की पहचान का प्रयास जारी था। मृतकों में चालक सनाउल्लाह (40) की शिनाख्त हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का रहने वाला है। दूसरे मृतक रवि मिश्रा छत्तीसगढ़ पुलिस में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed