{"_id":"86f9771c17801697a3f5378305c3cd13","slug":"honorarium-payment-for-outstanding-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मानदेय भुगतान के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मानदेय भुगतान के लिए किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2011 के प्रथम एवं द्वितीय बैच के प्रशिक्षु-शिक्षकों की नियुक्ति अवशेष प्रशिक्षुओं के लिए द्वितीय चरण परीक्षा कार्यक्रम एवं बकाया मानदेय भुगतान किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद प्रशिक्षुओं ने डीएम को सचिव बेसिक शिक्षा के नाम तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय बैच के उन सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को अविलंब मौलिक नियुक्ति प्रदान की जाए, जिन्होंने निर्धारित छह माह का प्रशिक्षण (तीन माह क्रियात्मक और तीन माह सैद्धांतिक) एवं उसके उपरांत आयोजित मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
विज्ञापन
कहा कि निर्धारित प्रशिक्षण अवधि बीत जाने के बाद कई माह से प्रशिक्षु शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन उन्हें अभी तक मानदेय नहीं मिला है। उनका अविलंब मानदेय भुगतान किया जाए।
ऐसे प्रशिक्षु शिक्षक जिन्होंने छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है इनके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी अविलंब द्वितीय चरण परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाए। मांगों के संबंध में तीन अक्तूबर,15 तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया तो समस्त प्रशिक्षु पांच अक्तूबर को लखनऊ मेें विधान सभा का घेराव करेंगे।
इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, मनीष सिंह, राजेश पांडेय, रंजना, अनिल, लक्ष्मी तिवारी, नीलिमा तिवारी, रत्नेश दूबे, कृष्णा शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।