फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Home budget deteriorated due to increase in the price of gas cylinders

गैस सिलिंडर का दाम बढ़ने से बिगड़ा घर बजट

Tue, 02 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Home budget deteriorated due to increase in the price of gas cylinders
सोनभद्र। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ोतरी जारी है। दिसंबर से अब तक करीब 200 रुपये गैस सिलिंडर का दाम बढ़ा है। पेट्रोलियम पदार्थ के साथ घरेलू गैस का दाम बढ़ने से मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोग परेशान है। ग्रामीण इलाकों में लोग लकड़ी पर भोजन बनाने लगे है। महिलाओं का कहना है कि एक तरफ सरकार गैस सिलिंडर को बढ़ावा देने लिए योजनाएं चला रही है, दूसरी तरफ गैस सिंलिंडर का दाम बढ़ाकर सरकार गरीबों का कमर तोड़ने का काम कर रही है। गैस महंगा होने से घर का बजट बिगड़ गया है। इससे परेशान लोग लकड़ी पर भोजन बनाने को विवश हैं। महिलाएं सरकार से गैस सिलिंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की।पसियांन मोहाल निवासी चंदा देवी, के मुताबिक महंगाई की मार से रसोई घर का बजट बिगड़ रहा है। दो माह में रसोई गैस की कीमत करीब 200 रुपये बढ़ गया। इससे अब रसोई गैस लेना मुश्किल हो रहा है। महंगाई से परेशान मध्यम वर्ग के लोग अब लकड़ी से भोजन बनाना शुरू कर दिए हैं। सिविल लाइंस रोड निवासी सोना चौरसिया पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पहले से प्याज का दाम बढ़ा हुआ है। हरी सब्जी महंगी हो गई है। अब रसोई गैस के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। जिसकी आय सीमित हो उसके लिए 200 रुपये काफी मायने रखता हैं। इससे हमारे किचन पर असर न पड़े ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed