फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   History of merchant organization will be compiled in books

किताबों में संकलित होगा व्यापारी संगठन का इतिहास

Tue, 12 Apr 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
History of merchant organization will be compiled in books
राबर्ट्सगंज में पत्रकारो से वार्ता करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवार? - फोटो : SONBHADRA
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मंगलवार को जिले में पहुंचे। व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से बढ़-चढ़कर सहयोग का आह्वान किया। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन के नगर स्थित आवास पर हुई बैठक में बनवारी लाल कंछल ने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में चार पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा। एक पुस्तक में व्यापारी आंदोलनों के दौरान शहीद होने वाले 26 से अधिक व्यापारियों की जीवन गाथा ओर उनके आंदोलनों की सचित्र कथाओं का विवरण होगा। दूसरी पुस्तक में व्यापार मंडल की ओर से की गई 40 से अधिक प्रादेशिक हड़तालों के विवरण सहित अन्य आंदोलनों के साथ-साथ प्राप्त सफलताओं का विवरण रहेगा। जेल यात्राओं का इतिहास तीसरी पुस्तक और व्यापार का इतिहास पर आधारित चौथी पुस्तक पांच वर्ग में प्रकाशित की जाएगी। इसमें वर्ष 1925 से लेकर अब तक विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों का उल्लेख रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी से दिसंबर तक प्रदेश भर में रथयात्रा निकाली जाएगी। एक जिले में दो दिन का प्रवास किया जायेगा। इन दो दिनों में सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों व तहसीलों के मुख्यालयों पर व्यापारी सम्मेलन होंगे। बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर में बाईपास, सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों को भी प्रांतीय अध्यक्ष के सामने रखा। उन्होंने उच्च स्तर पर वार्ता कर समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, पवन जैन, मिठाई लाल सोनी, हिदायतुल्ला खान, हरगोविंद सिंह, रामजी मोदनवाल, रवि जायसवाल, राजेश सोनी, संतोष केशरी, बलकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed