फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindalco's team reached the semi-finals after defeating Babhani

Sonebhadra News: बभनी को हराकर हिंडाल्को की टीम सेमीफाइनल में

Thu, 03 Apr 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hindalco's team reached the semi-finals after defeating Babhani
दुद्धी ब्लाॅक के महुली में श्रीराजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे नाइट कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन चार मैच खेले गए। इसमें बभनी की टीम को हराकर हिंडाल्को की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पहला मैच बभनी और सोनडीहा झारखंड के बीच खेला गया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सोनडीहा की टीम ने 54 रन बनाए। बभनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रघु पटेल ने 5 रन देकर 4 विकेट लिए। बभनी की टीम ने यह मैच आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बभनी के रघु पटेल को ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने दिया। दूसरा मैच पतरिहा झारखंड और टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के बीच खेला गया। इसमें भी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी ने निर्धारित ओवरों में 94 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश सिंह ने 13 गेंद पर 20 रन देकर 3 विकेट लिया। गोलू द्विवेदी ने 9 गेंद पर 26 रन देकर 1 विकेट पाया। दुद्धी की टीम ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुद्धी के आकाश सिंह को रामलखन कन्नौजिया एवं राकेश कुमार ने प्रदान किया।
तीसरे मैच में हिंडाल्को ने बघमंदवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बभनी और हिंडाल्को के बीच खेला गया। इसमें बभनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 47 रन बनाए।

जवाब में हिंडाल्को की टीम ने यह मैच 4 ओवरों में ही जीत कर सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया। हिंडाल्को के किशन ने 23 रन और 3 विकेट लेकर मैन आफ द मैच का पुरस्कार पाया। मैच के एम्पायर सूरज कुमार कन्नौजिया, सोनू कुमार कन्नौजिया एवं गोलू रहे। स्कोरर की भूमिका विक्की कन्नौजिया ने और कमेंट्री ओंकार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed