{"_id":"5b92ba25867a557f6917e88d","slug":"high-primary-instructor-teacher-welfare-association-and-counciled-institution-welfare-association-performed-at-bsa-office-premises-urmora","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ाने के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ाने के लिए उठाई आवाज
sonbhdra
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय के सामने धरने पर बैठे अनुदेशक।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर उरमौरा में उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एवं परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। अनुदेशकों ने प्रदेश सरकार पर मानदेय न बढ़ाकर उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। मांगें पूर्ण न होने पर 10 सितंबर को लखनऊ में वृहद आंदोलन करने का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसए को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि मार्च 2017 से अनुदेशकों को प्रतिमाह 17000 मानदेय दिया दिलाया जाए। सरकार प्रति वर्ष नवीनीकरण के नाम पर विद्यालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक हो रहे शोषण पर रोक लगाते हुए स्वत: नवीनीकरण की प्रक्रिया लागू करें। महिला अनुदेशकाओं को विवाह के उपरांत उनके ससुराल के नजदीक विद्यालय में स्थानांतरण की सुविधा मिले। दुर्घटना एवं कम मानदेय के अवसाद में आत्महत्या किए अनुदेशक साथियों के परिजनों को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए।
कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशकों के जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की जा रही है। इसको संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। हक लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। प्रभारी जिलाध्यक्ष रविंद बहादुर सिंह, धीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, संजरा, सविता, वृजेश, जलालुद्दीन, संध्या, सोनी मौर्य, अनीता सिंह, प्रतिभा, संदीप, प्रशांत आदि मौजूद रहे।