फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High-level probe team

उच्चस्तरीय टीम करेगी जांच

Wed, 01 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Wed, 01 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
High-level probe team
अनपरा भयावह पुलिया स्थित घटनास्थल का निरीक्षण करते डीआरएम मनोज कुमार, साथ में अन्य।
धनबाद डीआरएम के रूप में तैनाती के बाद पहली बार ऊर्जांचल पहुंचे मनोज कुमार अखोरी ने बुधवार की सुबह अनपरा में मालगाड़ियों के पटरियों से उतरने की जांच की। घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रैक को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बताया कि प्रकरण की उच्चस्तरीय (ए लेवल) टीम से जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्ट्या पहले वाली मालगाड़ी के गार्ड की लापरवाही पाते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पहुंचे डीआरएम ने डीटीएम विश्वरंजन, सीनियर डीईएन एसके शुक्ला, डीएमई प्रेम कुमार, एईएन अतुल त्रिपाठी आदि से घटना के बाबत जानकारी ली। इसके बाद ट्रैक का निरीक्षण किया। कहा कि घटना टै्रक में दिक्कत के कारण हुई या वैगन में गड़बड़ी के कारण, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। किस स्तर से लापरवाही हुई, यह बात कारण पता चलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। सीनियर सुरक्षा अधिकारी धनबाद की अगुवाई वाली उच्चस्तरीय टीम को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में उच्च स्तर के दो और अधिकारी शामिल रहेंगे। फिलहाल पहले वाले मालगाड़ी के गार्ड अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शक्तिनगर-करैला रोड रूट वाणिज्यिक लिहाज से महत्वपूर्ण होने के कारण इसे नए सिरे से दुरुस्त कराया जाएगा। वह प्रति माह खुद दौरा कर स्थिति की जानकारी लेंगे। फिलहाल अनपरा के भयावह पुलिया वाले ट्रैक को तीन दिन के भीतर पूर्ण रूप से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सिंगरौली और चोपन से आया दुर्घटना राहत दल 24 घंटे काम में लगा हुआ है। आवागमन बहाल कर लिया गया है। घटनास्थल से ट्रेनों को गुजरते वक्त पूरी सावधानी बरती जा रही है। डीआरएम के साथ सीनियर डीओएम संजय कुमार, सीनियर डीएसपीई अमरेंद्र सिंह, सीनियर डीएएमई आरपी मौर्या, आरपीएफ कमांडेंट आरपी दाहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed