फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High level meeting held on blasting

ब्लास्टिंग पर हुई उच्च स्तरीय बैठक

Wed, 26 May 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
High level meeting held on blasting
ऊर्जांचल की कोयला खदानों में आए दिन हो रही तीव्र ब्लास्टिंग से रहवासी क्षेत्रों में बने भय के माहौल पर गंभीर कोल प्रबंधन ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में एनसीएल सीएमडी पीके सिन्हा ने कई निर्देश जारी किए। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में खदान में होने वाली ब्लास्टिंग, इसकी तीव्रता, विस्फोटक उपयोग आदि विषयों पर वर्चुअल बैठक हुई। इस दौरान एनसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (तकनीकी परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा के साथ निगाही, दुद्धीचुआ, जयंत और खडिय़ा कोयला क्षेत्रों के महाप्रबंधक, एनसीएल मुख्यालय से उत्पादन, सुरक्षा व सीपीआईईडी विभाग के महाप्रबंधक, संबंधित कोयला क्षेत्रों के परियोजना अधिकारी, खान प्रबंधक, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी व ब्लास्टिंग अधिकारी/प्रभारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएमडी श्री सिन्हा ने सभी परियोजनाओं के संबंधित अधिकारियों से खदानों में होने वाली ब्लास्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनसीएल प्रबंधन के संज्ञान में आया था कि विगत कुछ दिनों में खदानों में होने वाली ब्लास्टिंग से हुए कंपन से क्षेत्रीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई एवं ब्लास्टिंग की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed