{"_id":"6887c142b3f0a9e7700fdc5e","slug":"hepatitis-is-caused-by-excessive-consumption-of-alcohol-and-fast-food-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-131886-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शराब और फास्ट फूड के ज्यादा सेवन से हो रहा हेपेटाइटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शराब और फास्ट फूड के ज्यादा सेवन से हो रहा हेपेटाइटिस
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग अस्पतालों में सोमवार को हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। जिसमें हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि हेपेटाइटिस शराब और फास्ट फूड के ज्यादा सेवन से हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में जागरूकता गोष्ठी का शुभारंभ सीएमओ अश्वनी कुमार और मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह ने किया। प्राचार्र्ने कहा कि हेपेटाइटिस लिवर को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली खतरनाक बीमारी है।
इससे बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ी दवा है। वरिष्ठ फिजिसियन डॉ. एस.एस. पांडेय ने कहा कि इसकी चपेट में आने वाले व्यक्ति के लिवर में संक्रमण, लिवर फेल होना, लिवर कैंसर व मृत्यु का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग के एचओडी असिसेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मानसून के बाद यह बीमारी तेजी से फैलती है। बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में पानी के प्रदूषित होने की संभावना अधिक होती है।
दूषित पानी पीने, दूषित भोजन करने, संक्रमित व्यक्ति का रक्त चढ़ाने या संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने से हेपेटाइटिस फैलने की संभावना रहती है।
युवा शराब व फास्ट फूड का ज्यादा सेवन कर रहे हैं इसलिए वे काला पीलिया (एल्कोहल हेपेटाइटिस ) या फैटी लीवर का शिकार हो रहे हैं। एसीएमओ डॉ. जीएस यादव ने कहा कि हेपेटाइटिस ए संक्रमण दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलता है।
वहीं हेपेटाइटिस बी: दूषित पानी या भोजन के सेवन से फैलता है। हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. विजय ने कहा कि हेपेटाइटिस से संक्रमित व्यक्ति में थकान, लंबे समय तक जुकाम होना, पेशाब का रंग गहरा होना, मल गहरा पीला होना, पेट दर्द, भूख न लगने और अकारण वजन कम होने की समस्या होती है।
लिवर की समस्या के कारण अक्सर त्वचा और आंखों का रंग पीला (पीलिया) पड़ जाता है। जनरल सर्जरी के एचओडी डॉ. बलवंत सिंह ने हेपेटाइटिस से बचाव पर जोर दिया।
इस मौके पर ब्लॅड बैंक प्रभारी अशोक कुमार, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. विनय श्रीवास्तव, पूर्व सीएमएस डॉ. गणेश प्रसाद मौजूद रहे।