Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hello... I am calling from the control room, how many forms have been uploaded till now?

Sonebhadra News: हेलो... कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं, अब तक कितने फॉर्म अपलोड हुए

Mon, 24 Nov 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hello... I am calling from the control room, how many forms have been uploaded till now?
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में मतदाता सूची का पुननिरीक्षण करते बीएलओ। संवाद
सोनभद्र। हेलो... कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं। अब तक कितने फॉर्म अपलोड हुए। इतनी धीमी प्रगति क्यों हैं... मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत रविवार को बूथों पर कैंप लगाए गए। छुट्टी के दिन भी विद्यालय खोलकर शिक्षक-शिक्षामित्र और बीएलओ गणना प्रपत्र भरवाने, उसे पोर्टल पर अपलोड करने में जुटे रहे। इस दौरान कंट्रोल रूम से उनकी निगरानी होती रही। एक-एक बूथ से अपडेट लेकर समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत रोड पर रॉबर्ट्सगंज नगर के प्राथमिक विद्यालय में घोरावल विधानसभा के बूथ संख्या 355 से 441 के लिए कंट्रोल रूम बना था। यहां तैनात सौरेंद्र पराक्रमन, संजय कुमार और चंद्रकला बारी-बारी प्रत्येक बीएलओ को फोन कर अपडेट ले रही थीं। किसी बीएलओ ने 100 फाॅर्म अपलोड किया था तो किसी का इससे भी कम था। वह सर्वर धीमा होने की दलील देते रहे। एक बीएलओ ने फोन पर बताया कि एक फाॅर्म को भरने में 10-15 मिनट का समय लग जा रहा है। इससे भी प्रगति धीमी रह रही है। कुछ जगहों पर अब तक पूरी तरह गणना प्रपत्र का वितरण ही न होने की बात सामने आई। उन्हें युद्धस्तर पर लगकर यह कार्य प्राथमिकता से करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

---
शादी-विवाह में गए मतदाता तो कोई कटाई में लगा
एसआईआर में गणना प्रपत्र का वितरण चार नवंबर से शुरू हो गया था। इसे भरवाकर मतदाताओं से वापस लेने और पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 27 तक की समय सीमा तय की गई है। जिले में ज्यादातर जगहों पर अभी प्रगति काफी धीमी है। बीएलओ की मानें तो जब वह प्रपत्र लेकर जा रहे हैं तो मतदाता ही नहीं मिल रहे। इस समय लगन और खेती का सीजन चल रहा है। कोई शादी-विवाह में शामिल होने गया है तो कोई धान की कटाई में लगा है। बीएलओ मतदाताओं को खेत-खलिहान में पहुंचकर ढूंढ रहे हैं और उनसे पूछकर खुद से विवरण भरते हुए फाॅर्म जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
परिसीमन में वार्ड बदले, मतदाता सूची में ढूंढते रहे नाम
रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में कई वार्डों की मतदाता सूची लेकर बीएलओ दरी पर बैठे हुए थे। उनके चारों तरफ लोगों की भीड़ थी। लोग सूची में अपना और अपने परिवार का नाम ढूंढते रहे। वर्ष 2003 से 2025 के बीच वार्डों के नाम और परिसीमन में बदलाव के चलते मतदाताओं को अपना नाम ढूंढने में परेशानी रही। सुनील कुमार ने बताया कि पहले उनका नाम दूसरे वार्ड में थे। अब वार्ड बदल गया है। ऐसे में नाम नहीं मिल रहा। कुछ ऐसी ही परेशानी अब्दुल रहमान और शबीना का भी था। उन्हें वार्ड के बीएलओ से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के नाम से विवरण भरकर जमा करने को कहा गया।
----

रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में मतदाता सूची का पुननिरीक्षण करते बीएलओ। संवाद

रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में मतदाता सूची का पुननिरीक्षण करते बीएलओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed