फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hello, I am a doctor speaking... and 70 thousand rupees disappeared from the account

Sonebhadra News: हैलो, मैं डॉक्टर बोल रहा हूं... और खाते से उड़ गए 70 हजार

Wed, 03 Sep 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hello, I am a doctor speaking... and 70 thousand rupees disappeared from the account
रामगढ़। हैलो.. मैं डॉक्टर बोल रहा हूं...। कॉल रिसीव करने वाली महिला कुछ समझ पाती, तब तक उसके खाते से 70 हजार उड़ गए।
विज्ञापन

इस मामले की पुलिस छानबीन शुरू कर पाती, इससे पहले बुधवार को उसी नंबर से एक आशा कार्यकर्ता के मोबाइल फोन पर आई काॅल ने लोगों को होश उड़ा दिए। दोनों मामले पन्नूगंज थाना क्षेत्र के हैं। पीड़ितों ने बताया स्थानीय थाने के साथ ही साइबर पुलिस को जानकारी दी है।
पहला मामला पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे का है। अंजली पत्नी शुभम सोनी के मुताबिक गत 30 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे उसने नंबर पर एक वॉयस कॉल आई।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे नंबर से वीडियो कॉल की गई। कॉल करने वाले ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए जो धनराशि दी जानी है, उसके लिए सत्यापन किया जाना है। इसके लिए चेहरा दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही पीड़िता ने चेहरा दिखाया, स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा गया। स्क्रीन शेयर होते हुए एचडीएफसी बैंक की राॅबर्ट्सगंज शाखा स्थित खाते से 70 हजार गायब हो गए। इसके बाद 1930 नंबर डायल कर साइबर पुलिस को दी गई।
वहीं बुधवार को प्रकरण से पन्नूगंज पुलिस को अवगत कराया गया। दूसरी घटना कसारी ग्राम पंचायत की है। आशा कार्यकर्ता सावित्री के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उसके मोबाइल पर फोन आया।
कॉलर ने कहा कि मैं जिला मुख्यालय से डॉ. रोहित कुमार श्रीवास्तव बोल रहा हूं। गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे लाभ की जानकारी लेनी है। उसने एक लाभार्थी का नाम बताते हुए मोबाइल रिसीव न करने, न ही होल्ड करने के लिए कहा।

इस पर उसने चतरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम त्रिपाठी से संपर्क साधा तो पता चला कि डॉ. रोहित के नाम का कोई चिकित्सक महकमे में कार्यरत नहीं है। उधर, प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि उनके यहां कोई तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed