{"_id":"683debb6f004e9546504eeba","slug":"health-atm-is-in-bad-health-no-operator-no-inspection-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-129240-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हेल्थ एटीएम की सेहत खराब, न ऑपरेटर न जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हेल्थ एटीएम की सेहत खराब, न ऑपरेटर न जांच
विज्ञापन
मरीजों के स्वास्थ्य की त्वरित जांच के लिए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगवाए गए अधिकांश जगह हेल्थ एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ जगह खानापूर्ति तक इन्हें सीमित रखा गया है।
मरीजों की सेहत के लिए जिले के 17 सीएचसी-पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगवाए गए थे। इस मशीन में ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्राॅल, ऑक्सीजन लेवल, हीमोग्लोबिन, त्वचा व आंख सहित करीब 50 जांचें हो जाती हैं।
पूर्व में सीएचसी चोपन, पीएचसी चतरा,ब्लॉक पीएचसी केकराही सहित कुल सात स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए गये थे। कुछ माह पूर्व दस नये हेल्थ एटीएम जिले को मिले थे।
विज्ञापन
जिन्हें सीएचसी करमा, शाहगंज और पीएचसी परासी, केकराही, सलखन, नई बाजार, खलियारी, राॅबर्ट्सगंज और ओबरा अर्बन पीएचसी सहित अन्य अस्पतालों में स्थापित किया गया है। मरीजों के लिए लगवाए गए यह हेल्थ एटीएम कुछ एक जगहों पर ही काम कर रहें हैं।
अधिकांश जगहों पर यह मशीन बंद हैं। इससे लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। कई सीएचसी में बिजली जाने पर मशीन न चलने से जांच बाधित हो जाती है तो कहीं ऑपरेटर नहीं हैं। अस्पताल में अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर काम लेने का दावा था।
हालांकि काम के बोझ के कारण इनका संचालन न के बराबर हैं। तो कई अस्पतालों में हेल्थ एटीएम चलाने के लिए एक से दो दिन के लिए आपरेटर रोस्टर के तहत भेजे जाते हैं। इसकी वजह से भी कई जगहों पर हेल्थ एटीएम सुचारु रूप से काम नहीं कर रहे हैं।
केस:1 कोन सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगा है, मगर किसी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हुई है। यहां फार्मासिस्ट नियुक्त है, लेकिन ड्यूटी पर कभी कभार ही आते हैं। इससे लाभ नहीं मिल रहा है।
केस. 2
राॅबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना 30 से 40 मरीज आते हैं। यहां हेल्थ एटीएम लगा है मगर मरीजों की जांच नहीं होती है। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक एक ही आपरेटर के भरोसे कई अस्पताल हैं। ऐसे में हफ्ते में एकाध दिन ही सुविधा का लाभ मिलता है।
केेस.3
करमा सीएचसी पर भी हेल्थ एटीएम लगाया गया है, मगर यहां इसका संचालन एक से दो दिन ही होता है। इसकी वजह स्थाई ऑपरेटर की तैनाती न होना है।
जिले के अस्पतालों में स्थापित हेल्थ एटीएम का लाभ मरीजों को मिले। इसके निर्देश दिए गए हैं। लोगों को बेहतर सेवाएं भी मिल रही हैं। अगर किसी अस्पताल में जांच में दिक्कत आ रही हैं। तो उसे दूर कराया जाएगा। -डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।