फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Head-on collision between a tipper truck and a bulk carrier; both drivers injured

Sonebhadra News: हाईवा और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक घायल

Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Head-on collision between a tipper truck and a bulk carrier; both drivers injured
हाथीनाला थाना क्षेत्र के दुद्धी मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
हाथीनाला। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी जंगल में दुद्धी मार्ग पर बुधवार रात हाईवा और बल्कर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर के बाद बल्कर चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। दोनों घायलों को एंबुलेंस से दुद्धी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बल्कर चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार रात एक खाली बल्कर दुद्धी की ओर जा रहा था। हथवानी जंगल के पास मोड़ पर सामने से आ रहे हाइवा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बल्कर चालक मध्यप्रदेश निवासी हरिश्चंद्र यादव (47) केबिन में फंसकर घायल हो गया। वहीं, हाईवा चालक साहबगंज निवासी शादाब भी घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हाथीनाला थाना पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बल्कर चालक को केबिन से बाहर निकलवाया। एसओ विनोद यादव ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए दुद्धी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हरिश्चंद्र यादव की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हाईवा चालक शादाब की स्थिति सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed