{"_id":"61321e4d8ebc3eb62314e3c4","slug":"head-constable-thrashed-by-policemen-in-police-post-sonbhadra-news-vns609435581","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल की पुलिसकर्मियों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल की पुलिसकर्मियों ने की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सरईगढ़ में बृहस्पतिवार की रात दावत के दौरान पुलिस कर्मियों में ही मारपीट हो गई। कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार राय व तीन अन्य लोगों ने हेड कांस्टेबल केवल प्रसाद की जमकर की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर चौकी पर मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच बचाव किया।। थानाध्यक्ष विश्व ज्योति राय ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे पुलिस चौकी परिसर में कुछ पुलिसकर्मी बाहरी लोगों के साथ दावत कर रहे थे। हेड कांस्टेबल केवला प्रसाद ने जब मना किया तो पुलिसकर्मियों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार राय व अन्य साथियों हेड कांस्टेबल की पिटाई कर दी। किसी तरह कुछ पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। चर्चा है कि दावत में शामिल कुछ लोगों ने शराब भी पी थी। शुक्रवार सुबह केवल प्रसाद ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से मिलने पर पुलिस लाइंस पहुंचे लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। इस संबंध में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वज्योति राय ने कहा कि पुलिसकर्मियों में मारपीट हुई है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।