फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He was murdered for stopping someone from abusing at the door, two sentenced to life imprisonment

Sonebhadra News: दरवाजे पर गाली देने से रोकने पर की थी हत्या, दो को उम्रकैद

Fri, 09 Aug 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
He was murdered for stopping someone from abusing at the door, two sentenced to life imprisonment
सोनभद्र। करीब साढ़े 10 वर्ष पहले युवक की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। शराब पीकर दरवाजे पर गाली देने से रोकने पर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज के न्यू मार्केट निवासी राजेश उर्फ बल्ला ने 4 नवंबर 2013 को थाने में दी तहरीर में बताया था कि तीन नवंबर की रात करीब 12 बजे उसके छोटे भाई राजू उर्फ ननकू से अशोक नगर निवासी संजय कुमार धोबी और आर्यनगर निवासी मनीष कुमार से विवाद हो गया।
विज्ञापन

संजय और मनीष शराब पीकर दरवाजे पर गाली दे रहे थे। जिस पर राजू ने दो-चार थप्पड़ मारकर दोनों को भगाने की कोशिश की थी। रात करीब 2:30 बजे संजय और मनीष फिर उसके घर पर आए और माफी मांगने लगे और कहा कि अब हमलोग कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद कहा कि दिवाली की हम लोगों को त्योहारी दीजिए और हमलोग राजू के साथ जाकर कुछ खा पी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद संजय और मनीष राजू को लेकर नई बस्ती शराब की दुकान पर ले गए और धोखे से राजू के ऊपर ईंट और पत्थर से प्रहार कर सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचा कर हत्या कर दी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषी संजय कुमार धोबी और मनीष कुमार को उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed