फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He ran away from home after beating his wife, the body was found hanging from a noose in the morning

Sonebhadra News: पत्नी की पिटाई कर घर से भागा, सुबह फंदे से लटकता मिला शव

Sun, 20 Apr 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
He ran away from home after beating his wife, the body was found hanging from a noose in the morning
ओबरा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरपुर के टोला सागरदह में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। घटना से पहले उसने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई थी। इसी के बाद वह घर से भागकर चला गया था।
विज्ञापन

पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। टोला सागरदह निवासी छोटक यादव (32) के परिवार में शुक्रवार को चाचा के लड़के की शादी थी। परिवार के सभी लोग बरात में गए थे। छोटक घर पर ही था। इसी बीच किसी बात को लेकर शराब के नशे में उसका पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

छोटक ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद वह घर से चला गया। रात को घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर गमछे के सहारे छोटक का शव लटकता देख सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किस बात को लेकर छोटक ने फांसी लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed