{"_id":"6834ae8c244aafec260afda4","slug":"he-posted-a-picture-of-the-revolver-and-bullet-and-wrote-whoever-wants-it-should-contact-him-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-128902-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रिवाल्वर और गोली की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, जिसे चाहिए संपर्क करे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रिवाल्वर और गोली की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, जिसे चाहिए संपर्क करे...
विज्ञापन
जिले में भाजयुमो के नाम पर बने एक व्हाट्सएप ग्रुप में रिवाल्वर की खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारी साझा करने का मामला सामने आया है। ग्रुप में रिवाल्वर और गाेलियों की तस्वीर पोस्ट कर खरीद-बिक्री के लिए संपर्क करने को कहा है।
दीपक नाम के व्यक्ति की ओर से किए गए पोस्ट में रिवाल्वर और गोलियोंं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि जिसे भी इसकी जरूरत हो वह उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकता है।
यह भी बताया गया है कि पूरे भारत में किसी भी क्षेत्र में हथियार की डिलीवरी की जाती है। मेसेज के तुरंत बाद कई सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। सत्ताधारी दल के नाम से बने ग्रुप में इस तरह की जानकारी साझा होने के बाद लोग सकते में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। नंबर का विवरण खंगाला जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार, एएसपी मुख्यालय।