फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Half of goods train kept running with engine in sonbhadra gateman informed then pilot applied brake

Sonbhadra: मालगाड़ी का आधा हिस्सा इंजन संग लगाता रहा दौड़, गेटमैन ने दी सूचना तब लोको पायलट ने लगाया ब्रेक

Fri, 11 Nov 2022 04:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Nov 2022 04:06 PM IST
सार

सोनभद्र के खैराही स्टेशेन के पास शुक्रवार सुबह कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। कुछ देर तक तक तो मालगाड़ी के अंतिम छोर पर मौजूद गार्ड को भी इसका आभास नहीं हुआ। पीछे छूटा हिस्से का पहिया जब थम गया तो गार्ड को इसकी जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
Half of goods train kept running with engine in sonbhadra gateman informed then pilot applied brake
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ को जोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार दौड़ रही मालगाड़ी शुक्रवार को अचानक दो हिस्सों में बंट गई। संयोग की बात यह रही कि दो भागों में मालगाड़ी के बंटने के बावजूद कोई हादसा नहीं हुआ। गेटमैन की सूचना पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इसके बाद मालगाड़ी को लेकर वापस लौटे और पीछे छूटे डिब्बों को जोड़कर आगे के लिए रवाना हो सकी। घटना खैराही स्टेशन के पास की है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारयों के अनुसार अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब सवा नौ बजे सोनभद्र से मालगाड़ी चुनार के लिए रवाना हुई। केकराही रेलवे क्राॉसिंग पार होने के बाद करकी माइनर के समीप कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। बताया जाता है कि आधा हिस्सा इंजन के साथ आगे निकल गया, जबकि आधा पीछे छूट गया।
विज्ञापन


कुछ देर तक तक तो मालगाड़ी के अंतिम छोर पर मौजूद गार्ड को भी इसका आभास नहीं हुआ। इमामबाड़े के पास गेट नंबर 28 पर तैनात गेटमैन ने देखा कुछ बोगी पीछे मालगाड़ी से अलग हो गई है। उसने स्टेशन मास्टर को सूचित किया। पीछे छूटा हिस्से का पहिया जब थम गया तो गार्ड को इसकी जानकारी हो सकी। हालांकि तब तक इंजन आधा हिस्सा को लेकर थोड़ा आगे निकल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड ने वॉकीटॉकी से लोको पॉयलट को मामले से अवगत कराया। इसके बाद ब्रेक लगाकर चालक ने मालगाड़ी को रोक लिया। इसके बाद ट्रेन को लेकर पीछे पहुंचे और पीछे छूटे चुके डिब्बों को 09:48 बजे जोड़कर  10:02 बजे आगे के लिए रवाना हो गए।

सहायक स्टेशन मास्टर रामरक्षा यादव ने बताया कि कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी। कोई घटना नहीं घटी। इस दौरान गेट नंबर 28 सी बंद रहा दोनों तरफ से आवागमन रुका रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed