{"_id":"67db1339fa3347ee94067b04","slug":"half-burnt-body-of-a-juice-seller-found-in-a-mustard-field-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-125750-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जूस विक्रेता का सरसों के खेत में मिला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जूस विक्रेता का सरसों के खेत में मिला अधजला शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मुड़िसेमर गांव में बुधवार को सरसों के खेत में जूस विक्रेता का अधजला शव मिला। पेट और हाथ जला हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। सीमा से सटे झारखंड के विलासपुर गांव निवासी सुग्रीव कुशवाहा (52) ठेला पर घूमकर गन्ने का जूस बेचता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह वह घर से किसी काम से निकला था, मगर इसके बाद से उसका पता नहीं चला।
दोपहर में मुड़िसेमर ग्राम पंचायत में बियार बस्ती के पास सरसों के खेत में लोगों ने सुग्रीव को मृत हाल में देखा। उसके हाथ और पेट पर जलने के निशान थे। इससे दोनों जगहों की त्वचा सिकुड़ गई थी। एसओ प्रमोद यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
दोपहर बाद सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। दुद्धी सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।